Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विद्यालयों में शतप्रतिशत हो बच्चों की उपस्थिति, ठीक से कराए पढाई: डीएम

विद्यालयों में शतप्रतिशत हो बच्चों की उपस्थिति, ठीक से कराए पढाई: डीएम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता मे अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को शत प्रतिशत करने और ठीक से पढाई कराने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति के संबंध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। उनकी पढ़ाई ठीक से कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे हैं फर्नीचर की गुणवत्ता अगर खराब पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंचने की समीक्षा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी अध्यापक अभिभावकों को प्रेरित करें कि सभी बच्चे प्रतिदिन साफ यूनिफॉर्म में विद्यालय पहुंचे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि माह दिसंबर 2025 में निपुण परीक्षा प्रस्तावित है इसके संबंध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए की निपुण परीक्षा हेतु बच्चों की पूर्ण तैयारी कराई जाए। शत प्रतिशत बच्चे निपुण बनाएं जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समस्त अध्यापकों की एक बैठक आयोजित की जाए। बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हो। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का सौंदर्य करण क्षेत्र पंचायत के माध्यम से करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अवशेष कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति लगाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि उक्त बिंदु मुख्यमंत्री महोदय की प्रमुखता वाले कार्यक्त्रम में से एक है। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति लगवाना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल