Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तीन पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिसी जारी

तीन पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिसी जारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

क्रॉप सर्वे न करने पर डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए तीन पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस दिया है। वहीं तीनों पंचायत सहायक से शीघ्र स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं कार्य शुरू न करने पर डीपीआरओ ने सेवा समाप्ति की कडी चेतावनी दी है।
शासन के निर्देश पर पंचायत सहायकों के द्वारा क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। पिछले दिनों क्रॉप सर्वे को लेकर पंचायत सहायक और कृषि विभाग के फिल्ड कर्मचारियों के द्वारा कडा विरोध किया गया था। डीएम आफिस और डीडी कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन हुआ था। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि मोरना की ग्राम पंचायत खाईखेड़ा के पंचायत सहायक मनीष कुमार, ग्राम पंचायत नन्हेड़ी की पंचायत सहायक खुशबू एवं ग्राम पंचायत रुड़कली फतेह अली की पंचायत सहायक मोनिका के द्वारा क्रॉप सर्वे का कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण डीपीआरओ ने मनीष कुमार, खुशबू और मोनिका का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने समस्त पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया है कि क्रॉप सर्वे के कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले पंचायत सहायकों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जिन पंचायत सहायकों द्वारा नोटिस निर्गत करने के उपरांत भी कार्य नहीं किया जाएगा उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई नियमानुसार प्रारंभ कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल