मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

इस लापरवाही कहे या फिर काम न आने की ना समझ, पालिका के एक जेई ने एक सड़क का एस्टीमेंट 48 करोड का बना दिया। जैसे ही यह जानकारी आम हुई तो पालिका में उक्त जेई को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होनी लगी। नगर पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बोर्ड बैठक का एजेंडा समय से तैयार नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अभी तक पालिका की बोर्ड बैठक नहीं हो पायी है। एजेंडी में प्रस्ताव रखने के लिए निर्माण विभाग के एक जेई ने श्रीराम कालेज की रोड का 48 करोड का एस्टीमेंट बना दिया। जब पत्रावली ईओ के समक्ष पहुंची तो उन्होंने कडी नाराजगी जताई। ईओ ने उक्त एस्टीमेंट को निरस्त करते हुए दोबारा से एस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए है।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक के लिए पिछले दो माह से एजेंडा तैयार हो रहा है, लेकिन अभी तक एजेंडा तैयार नहीं हो पाया है। विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों के द्वारा एजेंडे में रखने के लिए प्रस्ताव नहीं दिए है। जबकि इस संबंध में ईओ कई बार निर्देश दे चुकी है। ईओ कई बार एजेंडा लिपिक को एजेंडा तैयार कराने के निर्देश दे चुकी है। चेयरपर्सन और ईओ के द्वारा बनाए गए बडे कार्यों के अभी तक प्रस्ताव बनाकर एजेंडे में नहीं रखे गए है। जिस कारण चेयरपर्सन भी नाराज है। इस बीच निर्माण विभाग के एक जेई ने श्रीराम कालेज की सड़क का प्रस्ताव रखते हुए एस्टीमेंट बनाने में सभी रिकार्ड तोड दिए है। उनके द्वारा उक्त सड़क का करीब 48 करोड का एस्टीमेंट बनाया गया। जब पत्रावली ईओ के समक्ष पहुंची तो उन्होंने एक सड़क का एस्टीमेंट 48 करोड का तैयार करने पर कडी नाराजगी जताई है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने दोबारा से एस्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए है।







