Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्वच्छता का संदेश देने के लिए झाडू लेकर सड़क पर उतरी चेयरपर्सन, की सफाई

स्वच्छता का संदेश देने के लिए झाडू लेकर सड़क पर उतरी चेयरपर्सन, की सफाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरुवार को कम्पनी बाग में पहुंचकर श्रमदान करते हुए स्वयं सफाई की है। वहीं लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रेरित भी किया है। वहीं ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और शहर के कई सभासदों ने भी झाडू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।
कमला नेहरू वाटिका के बाहर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर पालिका का विशेष सफाई श्रमदान अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हुआ। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका अधिकारियों, सभासदों और कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिलकर कम्पनी बाग और सड़क किनारे झाड़ू लगाई तथा कूड़ा उठाया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने हाथों से सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी या पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने घर, गली, मोहल्ले को साफ रखने में सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह से शहर में 156 घंटे तक लगातार सफाई अभियान शुरू कराया जा रहा है। सभी 55 वार्डों में लगातार 156 घंटे तक सफाई कार्य के लिए पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड में चिन्हित स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। शहर के उन छोटे स्थानों की पहचान कर ली गई है, जहां अनाधिकृत रूप से कूड़ा जमा होता है। इन गारबेज प्वाइंट्स को खत्म करने और उनके सौंदर्यकरण की कार्ययोजना भी बनाई गई है। स्वच्छता श्रमदान में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद अमित पटपटिया, सभासद पति ललित कुमार, सुन्दर सिंह, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश गोलियान, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल