मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल और डीएम उमेश मिश्रा के द्वारा छात्र छात्राओं को लैपटॉप और कन्या सुमंगला योजना के तहत धनराशि का वितरण किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से शासन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करना एवं उन्हें डिजिटल युग में सशक्त बनाना है। लाभान्वित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। महिला के्द्रिरत विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।







