Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 11 वर्षों से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर एनआरएलएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

11 वर्षों से लंबित चली आ रही मांगों को लेकर एनआरएलएम कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विगत 11 वर्षों से चली आ रही नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को एनआरएलएम के कर्मचारियां ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जनपद में कार्यरत करीब 33 कर्मचारी दो दिन तक कार्य बहिष्कार पर रहेगे। लम्बित मांगों को लेकर सभी कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अनुमोदित वेतन वृद्धि बिना किसी की कटौती के तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जाए। एनआरइटीपी-वीपी कर्मियों का 14 माह से लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए। मेडिकल एवं जीवन बीमा 30 दिन के अन्दर लागू किया जाए। अन्तर जनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक हटाई जाए तथा दूरस्थ जनपदों पदस्थ कर्मियों को एक बार निकटतम जनपद में स्थानांतरित किया जाए। स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल प्रतिशत कर्मी ही तैनात है जिस कारण से प्रत्येक कर्मिक 3-4 कार्मिकों का कार्य कर रही है। नए पद पर भर्ती 40 दिनों के अन्दर पूर्ण की जाए। दिवंगत कार्मिकों के परिवार को शेष आयु (60 वर्ष तक) के अनुसार वेतन प्रतिपूति दी जाए। दुर्घटना एवं गभीर बिमारी की स्थिति में चिकित्सा व्यय एवं सैलरी हानि की भरपाई की जाए। इस दौरान संदीप कुमार, हरीओम, रजत गुप्ता, निशा, प्रियंका, हरेन्द्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल