मुजफ्फनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

टाउन हॉल रोड बिजलीघर पर अनुरक्षण और परीक्षण का कार्य चलने के कारण करीब पांच घंटे मुख्य बाजार और विभिन्न क्षेत्रों की बत्ती गुल रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा है। उधर बिना बिजली के नगर पालिका में भी पांच घंटे तक कामकाज नहीं हो पाया है। ऐसे में कर्मचारी भी काम करने के लिए काफी परेशान नजर आए है। इस दौरान स्थानीय लोग, कर्मचारी और व्यापारी व दुकानदारों ने टाउन हाल एक्सईएन को कई बार फोन किया, लेकिन एक्सईएन के द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष है। उक्त लोगों का आरोप है कि टाउन हाल एक्सईएन के द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है।
मंगलवार को टाउन हाल रोड बिजलीघर पर अनुरक्षण और परीक्षण का कार्य किया गया है। इस कार्य के लिए दो घंटे का शटडाउन लिया गया था, लेकिन इस तकनीकी खराबी होने पर उक्त कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाया। जिस कारण सप्लाई करीब पांच घंटे तक बंद रही। ऐसे में लोगों को कफी परेशानी का सामना करना पडा है। मोहल्ला ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, शिव चौक, भगत सिंह रोड, बालाजी चौक आदि स्थानों पर पांच घंटे तक बत्ती गुल रही है। ऐसे में नगर पालिका के कम्प्यूटर भी बंद रहे है। नगर पालिका का कार्य प्रभावित रहा है। जनरेट छोटा होने के कारण नगर पालिका का भार नहीं उठ पाया है। जिस कारण बिजली कटौती के समय जनरेट भी काम नहीं आ सका। ऐसे में कर्मचारी भी काफी परेशान रहे है। टाउन हॉल एक्सईएन ने कई उपभोक्ताओं के फोन भी नहीं उठाए है। इसके बाद लोगों ने सीधे मुख्य अभियंता से शिकायत की। इसके बाद सप्लाई चालू हो पायी।







