Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ट्रांसफर्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही के एमडी ने दिए निर्देश

ट्रांसफर्मर क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही के एमडी ने दिए निर्देश

 रामपुर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन (आई०ए०एस०) की अध्यक्षता एवं  एन०के० मिश्र, निदेशक (तक०) तथा  संजय जैन, निदेशक (वा०) की उपस्थिति में राजस्व वसूली, विजनेस प्लान, विद्युत आपूर्ति, झटपट पोर्टल, निवेश मित्र, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता व अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार, रामपुर में आहुत हुयी। बैठक में उपभोक्ता शिकायतों का समाधान, राजस्व वसूली, विद्युत चोरी रोकथाम तथा विभिन्न तकनीकी एवं वाणिज्यिक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक ने उपभोक्ता सेवा में सुधार हेतु विशेष निर्देश दिये प्रबन्ध निदेशक ने कहा विद्युत हेल्प लाईन नं० 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, डिजीटल पोर्टल जैसे झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टलों पर प्राप्त होने वाले संयोजनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाये।

राजस्व वसूली में गति लाने के लिए प्रवन्ध निदेशक ने निर्देश दिये की राजस्व वसूली कार्य योजना बनाकर लक्ष्यों के सापेक्ष शत् प्रतिशत वसूली की जाये डोर टू डोर जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये, बड़े बकायेदार उपभोक्तओं से तत्काल वसूली की कार्यवाही की जाये, प्रबन्ध निदेशक ने राजस्व वसूली में शिथिलता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि०, मेरठ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को निरन्तर सुचारू एवं सुरक्षित बनाये रखने हेतु ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की किसी भी घटना पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा ट्रासंफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी। प्रबन्ध निदेशक ने कहा ट्रासंफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल ट्रासंफार्मर प्रतिस्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाये।

बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिये की विद्युत चोरी प्रकरण में हर हाल में अंकुश लगाया जाये, विद्युत चोरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विद्युत चोरी रोकथाम अभियान को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाया जाये, अधिक लाईन हानियों वाले फीडरों को चिन्हित कर परिवर्तन दलों द्वारा औचक निरीक्षण कर विद्युत चोरी को रोका जाये।

विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण एवं तकनीकी सुधार के लिए प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि ब्रैक डाउन को शीघ्र अटेण्ड किया जाये, विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, प्रबन्ध निदेशक ने कहा स्मार्ट मीटरिंग को प्राथमिकता दी जाये उपभोक्ताओं को इससे विलिंग में पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी।

बैठक में  ए०के० चौरसिया मुख्य अभियन्ता (वि०) मुरादाबाद क्षेत्र, मुरादाबाद,  प्रवीन कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल रामपुर,  शैलेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-स्वार,  अनुराग सिंह अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-मिलक,  कर्मवीर सिंह अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-बिलासपुर तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल