मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को विकास भवन के सभागार में राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। जिस कारण मुजफ्फरनगर बदला है। उन्होंने कहा कि आज सभी बदलते मुजफ्फरनगर को देख रहे है। अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। बदमाश और माफिया प्रदेश छोडकर चले गए है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उद्यमी, व्यापारी, दुकानदार, आम आदमी और महिलाए सुरक्षित है।
राज्यमंत्री ऊर्जा एंव वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि बाढ ग्रस्त क्षेत्र पुरकाजी का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान लोगों से वार्ता की गई है और उनसे सुझाव भी लिए गए है। इस दौरान लोगों को राहत सामग्री आदि भी पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आज सभी को परेशानी हो रही है। शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारी भी सहयोग कर रहे है। व्यापारियों से भी विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव लिए गए है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा चलेगा। इसमें विभिन्न बिन्दुओं पर सेवा भाव से कार्य किया जाएगा। उन्होंने रामभद्राचार्य के बयान पर कहा कि जो उन्होंने कहा है वह बहुत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ताओं को लगवाना चाहिए। इस स्मार्ट मीटर का उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में कोई बढोत्तरी नहीं हुई है। काफी लम्बे समय से पुरानी दरें चली आ रही है।





