मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

राज्य मंत्री उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की है। राज्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। वहीं बिजली आपूर्ति को दुरूस्त किया जाए। अघोषित कटौती और ट्रिप न होनी चाहिए।
मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ कंडाकर कमल किशोर देशभूषण ने प्रभारी मंत्री को जनपद में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि तहसील जानसठ एवं तहसील सदर में प्रभावित, गांव जिनमें आबादी के क्षेत्र में पानी नहीं आया, कृषि के क्षेत्र में पानी पहुंचा उसका सर्वे कराया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 850 राहत कीट वितरित कराई गई। कृषि का सर्वे हो गया है, कृषि फसल में हुए नुकसान की शासन से धनराशि की मांग की गई है। प्रभारी मंत्री को अधिशासी अभियंता सिंचाई ने अवगत कराया कि बाढ़ से रोकथाम हेतु जनपद में चार परियोजना बनाई गई। इस बार अत्यधिक बारिश होने के कारण पानी नदी से बाहर निकल गया जिसको 24 घंटे के अंदर कवर कर लिया गया। मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र की सड़क खराब हो गई उनको ठीक करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने हर घर जल योजना के अंतर्गत जिन गांवों में हर घर में पानी पहुंचाया गया है उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। जिससे उसकी जांच कराई जा सके। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए वेेंडिंग जोन हेतु जमीन चिन्हित कर शीघ्र वेंडिंग जोन बनाया जाए। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दुग्ध विकास विभाग को निर्देश दिए जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष दुग्ध मूल्य भुगतान किया जाए। उन्होंने सुख तीर्थ स्थल पर बने श्मशान घाट पर लाइट की समस्या होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर सुधीर सैनी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, डॉक्टर विपिन, तरुण कुमार, शरद कौशिक, श्री मोहन तायल, नजर सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।







