Home » Uncategorized » ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए विधायक निधि ने जारी नहीं हुए 1.17 लाख, हंगामा

ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए विधायक निधि ने जारी नहीं हुए 1.17 लाख, हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

बुढाना के गांव अलीपुर अटेरना में विधायक निधि से ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य न होने पर भाकियू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंच कर हंगामा कर दिया। उन्होंने ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए 1.17 लाख रुपए की प्रथम किश्त पावर कारपोरेशन को न भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। गुस्साए किसनों ने परियोजना निदेशक डीआरडीए के खिलाफ भी नारेबाजी की है। सीडीओ ने किसानों से ज्ञापन लेकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
गांव अलीपुर अटेरना में सड़क किनारे ट्राली पर पिछले काफी समय से 100 केवी का ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ है। जिस कारण यहां पर आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इस ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग के कार्य के लिए बुढाना विधायक राजपाल बालियान ने अपनी निधि से करीब 1.95 लाख रुपए की धनराशि दी है। यह धनराशि दो किश्तों में डीआरडीए विभाग से पावर कारपोरेशन को जानी है। डीआरडीए विभाग से 1.17 लाख रुपए की प्रथत किश्त पावर कारपोरेशन को नहीं भेजी गई है। जिस कारण बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य नहीं किया। इस बात से खफा होकर भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान विकास भवन पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीडीओ ने किसानों को समझाते हुए शांत कराया और बिजली विभाग को काम शुरू करने के निर्देश दिए।

इन्होंने कहा
गांव अलीपुर अटेरना में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के कार्य के लिए शासन स्तर से 1.17 लाख की प्रथम किश्त जारी नहीं हो पायी है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा गया है। सीडीओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को काम शुरू करने के निर्देश दिए है। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है।
दिग्विजय नाथ तिवारी, पीडी डीआरडीए विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल