मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के चार वार्डों में बनी दस सड़कों का फीता काटकर लोकार्पण किया है। नगर पालिका के द्वारा करीब 1.65 करोड की धनराशि खर्च करते हुए इन दस सड़कों का निर्माण कराया गया है।
शहर के वार्ड संख्या 3 में करीब 11 लाख रुपये से सड़क बनी है। वार्ड 18 अवध विहार कालोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से सड़क बनायी गई है। वार्ड संख्या 31 अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये की लागत से तीन सीसी सड़क और नाली निर्माण कराया गया है। वार्ड संख्या 35 में करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई पांच सीसी सड़क बनायी गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इन सभी सड़कों का लोकार्पण किया है। इस दौरान भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सभासद राहुल पंवार, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य, विजय पाल, अनुज फौजी, संदीप मलिक, अलका चौधरी, नीतू सिंह, रूबी पंवार, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, जेई कपिल कुमार, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज बालियान, रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।







