मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पम्प से फ्यूल नहीं मिलेगा। बिना हेलमेट के फ्यूल लेने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को एक सितम्बर से यह कार्रवाई शुरू की गई है। सोमवार को बिना हेलमेट के फ्यूल लेने पहुंचे 15 लोगों का एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने चालान किया है। शासन के आदेश पर सितम्बर माह में नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है।
अब पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के फ्यूल नहीं मिलेगा। शासन ने सितम्बर माह में नो हेलमेट नो फ्यूल के निर्देश दिए है। यह नियम एक सितम्बर से लागू किया गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश पर पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने जानसठ रोड, मेरठ रोड, सर्कुलर रोड, भोपा रोड, रूडकी रोड आदि पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्हें विभिन्न पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट में लोग फ्यूल लेते हुए नजर आए। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए ऐसे 15 वाहन स्वामियों का चालान किया है। सुशील कुमार मिश्रा ने पेट्रोल पम्प मालिक और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि बिना हेलमेट के किसी को भी फ्यूल नहीं दिया जाए।







