मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने दीपावली के त्योहार को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है। वहीं बाजार और भीडभाड वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश डीएम और एसएसपी को दिए है।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का पुलिस की टुकड़ी द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। बैठक सुरक्षा व पुलिस बल की तैनाती मंत्री ने निर्देश दिए। त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। आगामी पर्वो के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। मंत्री ने जनपदवासियों से अपील की कि आगामी दीपावली का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं। डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय, सीडीओ अमित कुमार, विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह, डॉ. वीरपाल निर्वाल (प्रशासक अध्यक्ष जिला पंचायत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।







