Home » Uncategorized » सीवीओ ने वृहद गौशालाओं व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की परखी व्यवस्था

सीवीओ ने वृहद गौशालाओं व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा विकास खण्ड सदर एंव चरथावल की गौशाला का असामयिक बारिस के दृष्टिगत सघन निरीक्षण किया गया। अस्थायी गौ आश्रय स्थल रामपुर तिराहा मे पर्याप्त मात्रा मे भूसा, हरा चारा आदि उपलब्ध पाया गया। मौके पर 02 केयरटेकर कार्य करते हुए मिले। साफ सफाई की व्यवस्थया संतोषजनक पायी गयी। 01 गौवंश बीमार पाया गया जिसकी चिकित्सा की गयी थी।


पशु चिकित्सा अधिकारी डा. शक्ति प्रताप को दूरभाष पर वार्ता कर अभिलेख नियमित रूप से पूर्ण करने हेतू कहा गया तथा सचिव को ठंड से बचाव हेतू पर्दे लगाने के निर्देश दिये गये। रोहाना कलां चरथावल विकास खंड की गौशाला मे वर्षा के कारण थोडा गंदगी पायी गयी जिसकी सफाई हेतू निर्देशित किया गया। विकास खंड चरथावल की वृहद गौशाला बधाई कलां मे साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी तथा भरण पोषण हेतू पर्याप्त मात्रा मे हरा चारा व भूसा उपलब्ध पाया गया। पशु आहार भी उपलब्ध पाया गया ठंड से बचाव की व्यवस्था करने हेतू ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया। विकासखंड सदर की दूसरी वृहद गौशाला के निरीक्षण के दौरान गोवंश की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए एनजीओ प्रतिनिधि को गोवंश को खोलकर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शक्ति प्रताप को आवश्यक समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। गौशाला में गोवंश के भरण-पोषण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण पाई गईं। नगर पालिका जानसठ की कान्हा गौशाला में राठौर के रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति पाई गई। वर्तमान में भी रास्ते पर कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इस पर खंड विकास अधिकारी जानसठ को तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। साथ ही उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जानसठ डॉ. स्नेहल को गौशालाओं की सघन निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल