मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल और ईओ पवन कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मेरठ रोड पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान पालिका के बुलडोजर ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। वहीं पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों का सामान भी जब्त किया है। कई दुकानदारों को पालिका ने चेतावनी नोटिस भी जारी किया है। नुमाईश कैम्प के सामने सड़क पर कब्जा कर मिनी फैक्ट्री लगाने पर एक दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई भी पालिका के द्वारा की जा रही है। टीम ने पालीथिन और प्लास्टिक भी जब्त की है।


पालिका की टीम ने सदर तहसल से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। मेरठ रोड पर दो बाइक कम्पनियों के द्वारा अपना स्टॉल सड़क पर बिना अनुमति के लगाया गया था। पालिका टीम ने उक्त दोनों स्टॉल को कार्रवाई करते हुए हटाया है। तहसील के सामने सड़क पर खडे रेहडे और ठेलो को हटाया गया है। नुमाईश कैम्प के सामने सड़क पर अवैध रूप से लोहे का कारोबार करने के लिए मिनी फैक्ट्री लगाई हुई थी। जिसे पर नगर मजिस्ट्रेट और ईओ ने कडी नाराजगी जताई। उक्त दुकानदार के द्वारा अधिकारियों को नियम का पाठ पढाने की कौशिश की गई। वहीं उक्त दुकानदार से अधिकारियों से बहस भी की। ईओ ने टीम को उक्त दुकानदार के पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं सड़क पर फैले ईंटों के रोडों को जेसीबी मशीन से ट्राली में भरते हुए जब्त किया गया। सड़क पर अवैध रूप से बनी वाहन पार्किंक को बंद किया गया। पालिका की टीम ने डीएम आवास तक इस अभियान को चलाते हुए काफी दुकानदारों को सामान जब्त किया और चेतावनी नोटिस भी जारी किए। पूर्व में ईओ के द्वारा इस रोड पर 72 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की जा रही है। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, एई निर्माण नैपाल सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, अमित कुमार, लिपिक शोभित संगल और रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।






