Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » धान की फसल में क्षति होने पर दर्ज करे शिकायत, मिलेगा मुआवजा

धान की फसल में क्षति होने पर दर्ज करे शिकायत, मिलेगा मुआवजा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया है कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत। उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए 14447 टोल फ्री नम्बर जारी किया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो वे घबराएं नहीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का उचित मुआवजा पाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त किसानों से अपील करते हुए जानकारी दी है कि प्राकृतिक आपदा या मौसम की मार से हुए नुकसान का लाभ उठाने के लिए बीमित किसान घटना के 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बीमा कंपनी को सूचित करें। किसान सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 14447 जारी किया गया है। इस किसान तुरंत कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकेते है। किसान अपने स्मार्टफोन से ऐप के माध्यम से स्वयं भी नुकसान की फोटो व विवरण अपलोड कर सकते हैं। अपने क्षेत्र के संबंधित बैंक शाखा, कृषि विभाग के अधिकारी या फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करके लिखित रूप में सूचना प्रस्तुत करें। 72 घंटे की समयावधि समाप्त होने के बाद दी गई सूचना पर नियमनुसार विचार करना संभव नहीं होगा। इसलिए फसल में क्षति होते ही बिना किसी देरी के अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय से सर्वे कराकर राहत राशि की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल