मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

“कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षित, सुगम एवं दुर्घटनामुक्त आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गयी है, कृपया यात्रा से पूर्व निर्धारित डायवर्जन का पालन करें तथा सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कांवड़ यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करें”

• दिनांक 29/30.07.2026 की रात्रि से दिनांक 12.08.2026 तक जनपद मुजफ्फरनगर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
• दिनांक 29/30.07.2026 से दिनांक 04.08.2026 तक NH- 58 पर बायी लेन हरिद्वार से आने वाले कावडियों के लिए आरक्षित होगी तथा दाहिनी लेन पर हल्के वाहन हरिद्वार से मेरठ व मेरठ से हरिद्वार एक ही लेन में चलेंगे।
• दिनांक 04.08.2026 से NH 58 पर ट्रैफिक बंद रहेगा, केवल कांवड़ियों के लिए ही हाइवे की दोनों लेन आरक्षित रहेंगी। जनपद सहारनपुर व हरिद्वार से आने वाले वाहन व आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहन देवबंद, मलीरा कट ,रामपुर तिराहा, पचैंडा, भोपा बाईपास,जानसठ बाईपास, मीरापुर, मोंटी तिराहा होते हुए मवाना से मेरठ और इसी प्रकार मोंटी तिराहे से बैराज होते हुए बिजनौर जा सकेंगे इसी प्रकार वापस आएंगे।
• शामली से आने वाले वाहन लालू खेड़ी पिनना बाईपास से राणा चौक बहलना कट के माध्यम से जानसठ पुल से शहर आ जा सकेंगे।
• बागपत बड़ौत से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहन कृपया शामली बनत होते हुए लालू खेड़ी पिनना बाईपास से राणा चौक बहलना कट के माध्यम से जानसठ पुल से शहर आ जा सकेंगे।





