मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के लंबित बैंक खाते खोलने तथा सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) स्वीकृति से जुड़े लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए 29 एवं 30 जुलाई को दो दिवसीय मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिले की सभी संबंधित बैंक शाखाओं में आयोजित होगा।
एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक हरेन्द्र दोहरे ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने से संबंधित कुल 823 आवेदन तथा सीसीएल स्वीकृति से संबंधित 567 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित हैं। इन सभी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित बैंक अधिकारियों एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैंकवार समीक्षा में बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक की चरावल शाखा में 43, कुतुबपुर में 26, मोरना में 20, काजीखेड़ा में 14, हरसोली में 12 तथा शेरनगर, जाट मुझेड़ा एवं केवल शाखाओं में 11-11 प्रकरण लंबित हैं। भारतीय स्टेट बैंक की करौली शाखा में 26, हुसैनपुर में 18, बसेडा में 17, पचेंडा कला में 16, जानसठ में 12, बघरा में 11 तथा मखियाली में 10 प्रकरण लंबित हैं। इंडियन बैंक की बहेडी शाखा में 31, कुटेसरा में 11, केनरा बैंक की जानसठ शाखा में 16 तथा रोनी हरजीपुर में 13 प्रकरण लंबित हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की खिलवाड़ कला शाखा में 14 तथा लाखेडा एवं गादला शाखाओं में 10-10 प्रकरण लंबित हैं। बैंक ऑफ इंडिया की सोहजनी शाखा में 13, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की खतौली शाखा में 12 तथा पंजाव एंड सिंध बैंक की रई शाखा में 11 प्रकरण लंबित है।







