Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसएसपी ने स्वयं सड़क पर उतर कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी ने स्वयं सड़क पर उतर कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  महादिक अक्षय संजय, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी सदर  राजू कुमार साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल