मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारत स्काउट गाइड ,राष्ट्रीयमुख्यालय के निदेशक, अमर बी क्षेत्री एवम् प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ.प्रभात कुमार तथा जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष, भारत स्काउट गाइड , उमेश मिश्रा के निर्देशन मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट का भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया ।


जनपद मुज़फ्फरनगर में संचालित प्रोजेक्ट कानिरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत गुड मंडी समिति ,पार्क एवं गौशाला में कार्यों का अवलोकन कराया गया। गांधी वाटिका में आयोजित पोस्टर एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी तथा वृक्षारोपण गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदेश के दो जनपदों सोनभद्र और मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है । आज एक दिवसीय गहन निरीक्षण के लिए मुजफ्फरनगर को चुना गया है। इसके बाद सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रोजेक्ट इंचार्ज गुंजन चौधरी ने ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। इसके उपरांत अरूप सरकार उप निदेशक-स्काउट्स, ने पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर एस प्रसन्ना श्रीवास्तव ,एस ओ सी एन सी ,ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए स्काउट और गाइड्स को उनके दायित्वों का बोध कराया ।
अंतरराष्ट्रीय निरीक्षक केट एरन्जामैडेज -फ़िलीपीन्स आफिसर , अनुदान प्रबंधन ने प्रोजेक्ट गतिविधियों को सन्तोष जनक बताते हुये अपने मुज़फ़्फ़रनगर प्रवास को अविस्मरणीय बताया। बाबलू गोस्वामी – सहायक निदेशक, प्रोजेक्ट ने परियोजना के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में जिला स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
निरीक्षण दल ने एस.डी. पब्लिक स्कूल में स्थापित कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया तथा अंतिम चरण में शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर संचालित स्वच्छता अभियान का अवलोकन किया। गंगा सेवा समिति, शुक्रताल में कार्यक्रम का समापन हुआ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, जिला स्काउट/गाइड कमिश्नर विजय कुमार शर्मा एवं डॉ. राजेश कुमारी, जिला सचिव अनिल कुमार कौशिक, संतोष वर्मा – जिला आयुक्त वयस्क संसाधन,जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, रेनू गर्ग,जिला सहायक कमिश्नर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भारत भूषण अरोड़ा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती प्रभा दहिया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज गुंजन चौधरी , आनंद माल्यान- डीटीसी, गाइड , कु. ज्योति, कु.साक्षी, अनुज कुमार सहित जनपद मुज़फ्फरनगर के समस्त जिला पदाधिकारी, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक आशीष द्विवेदी,विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य स्काउटर्स-गाइडर्स, रोवर-रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त डीएवी इंटर कॉलेज में भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता अभियान में आज एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने जल को किस तरह बचाया जाए इस विषय पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां कैनवास पर तथा कागज पर चित्रित की। इस प्रतियोगिता का संयोजन डीएवी इंटर कॉलेज की प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी एवं संचालन प्रवक्ता राजेश कुमार ने की इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा जी ने बताया की जल की महत्वता हम सब जानते हैं अगर जल ही नहीं होगा तो कल भी नहीं होगा ,इसलिए हमें एक-एक बूंद को बचाने और सहेजने की आवश्यकता है बरसात का समय चल रहा है हमें प्रयास करना चाहिए की जल का संचयन कैसे करे।कला अध्यापक संजय कुमार,अनविंदर कुमार, राजकुमार जी आदि अध्यापकों का योगदान रहा





