Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका अभियान का शुभारंभ, 31 टीम करेंगी 5.31 लाख पशुओं का टीकाकरण

राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका अभियान का शुभारंभ, 31 टीम करेंगी 5.31 लाख पशुओं का टीकाकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ करते हुए डीएम उमेश मिश्रा द्वारा सचल पशु चिकित्सा वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा मोबाइल वैटनरी युनिट वाहनों को विकास भवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा पशुपालकों की आजीविका का मुख्य साधन है। इसलिए इन पशुओं को रोगमुक्त रखना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पशु चिकित्सा विभाग के कार्मिक पूर्ण लगन से उक्त कार्य को 45 दिवस के अभियान में पूर्ण करें।


मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान सितंबर तक चलेगा। कुल 45 दिन के अभियान में 531200 दुधारू पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण 31 टीमों के द्वारा गांव-गांव जाकर किया जाएगा। नोडल अधिकारी डा. सुमित कौशिक द्वारा बताया गया कि खुरपका मुंहपका रोग में पशुओं में तेज बुखार के साथ मुंह व पैर में छाले पड जाते हैं। जिससे पशु खाना पीना छोड़ देता है। जिससे कमजोर होकर उठने में असमर्थ हो जाने से धीरे धीरे मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। इसलिए पशुओं में समय से बचाव हेतु वर्ष में दो बार टीकाकरण कराया जाना अतयंत आवश्यक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल