Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 2 बजकर 36 मिनट पर हुआ। इससे गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई।

सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं। ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द आवागमन शुरू किया जा सके। इस घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली 16 ट्रेनें रद्द रद्द करनी पड़ीं।

जबकि कुल 53 ट्रेनों प्रभावित हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया और कुछ का संचालन निरस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल