Home » Uncategorized » शहर में 67 करोड से होगे 344 विकास कार्य, तैयारी शुरू

शहर में 67 करोड से होगे 344 विकास कार्य, तैयारी शुरू

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 67.15 करोड की धनराशि से 344 निर्माण कार्य कराएगी। इसके लिए नगर पालिका ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। अब नगर पालिका के द्वारा उक्त निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर पालिका संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी करेंगी।
नगर पालिका ने शहर के 55 वार्डों में निर्माण कार्य कराने के लिए खाका तैयार किया है। नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा करीब 67.15 करोड की कार्य योजना तैयार की गई है। इस धनराशि से करीब 344 निर्माण कार्य कराए जाएगे। निर्माण विभाग के द्वारा 55 वार्डों का सर्वे करते हुए कार्य योजना तैयार की गई है। नगर पालिका इस धनराशि से सीसी रोड, आरसीसी नाला और नाली, इंटरलॉक आदि निर्माण कार्य कराएगी। इन निर्माण कार्यों को बोर्ड से भी स्वीकृति मिल गई है। अब नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा है कि यदि उक्त निर्माण कार्यों में कोई लापरवाही और गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्क ऑर्डर मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय पर कार्य शुरू करते हुए पूर्ण करना होगा।

इन्होंने बताया
शहरी क्षेत्र में करीब 67.15 करोड की धनराशि से 344 निर्माण कार्य कराए जाएगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।
नेपाल सिंह, एई निर्माण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल