Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता” में जनपद के मुक्केबाजों का जलवा

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता” में जनपद के मुक्केबाजों का जलवा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रभारी क्रीड़ाधिकारी ( पूर्व इंटरनेशनल कोच – अंडर 19 इंडियन बॉक्सिंग टीम) के मार्गदर्शन में जनपद के मुक्केबाजों ने  रजत पदक जीता है। 10 से 13 जुलाई 2026 को चित्रकूट में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक l जनपद से अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में रजत पदक एवं यश ने 50-52 kg भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया l
जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा ने आज जिलाधिकारी कक्ष में दोनों खिलाड़ियों को किट देकर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को अपने हाथो से मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को अग्रिम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई l
इस अवसर पर अंगद के पिता धर्मेंद्र कुमार एवं गुरूकुल के आचार्य  सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे l
पदक विजेता दोनों खिलाड़ियों को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी  भूपेंद्र सिंह , राजीव कुमार, सदस्य (बाल कल्याण समिति) मुजफ्फरनगर द्वारा एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के प्रशिक्षको द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल