Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पशु पालन विभाग की 31 टीम करेंगी 531112 पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग की 31 टीम करेंगी 531112 पशुओं का टीकाकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया है कि जनपद में 22 जुलाई, 2026 से खुरपका मुंहपका रोग की राकथाम हेतु पशुओं में टीकाकरण प्रारम्भ किया जा रहा है इस हेतु 8वें चरण के अभियान का संचालन जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में दिनांक 22.07.2026 से 04.09.2026 तक कुल 45 दिन तक किया जाना है। इस हेतु जनपद में वैक्सीन की प्राप्ति हो गयी है। दिनांक 20.07.026 तक सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर वैक्सीन की आपूर्ति हेतु मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित वैक्सीन में विशेष सचिव पशुधन द्वारा निर्देश जारी किये गये। जनपद में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है। कुल 31 टीमों द्वारा जनपद के 531112 (गौवंशीय व महिषवंशिय) पशुओं में टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है। जिन पशुओं में टीकाकरण होना है, उनको टैगिंग भी कराया जाना होता है, जिससे उनका टीकाकरण का रिकार्ड रखने में सुविधा होती है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जनपद में 09 विकास खण्डों में 19 पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया गया है तथा उनको आवश्यक संसाधन सिरिंज, निडिल, वेक्सीन केरियर आदि उपलब्ध करा दिये गये है। टीकाकरण की मानीटरिंग हेतु पशु चिकित्सालय सदर, मुजफ्फरनगर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके प्रभारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० शक्ति सिंह है। कंन्ट्रोल रूम का नं0-7906327315 है। सभी ग्रामों का माईक्रोप्लान बनाकर टीकाकरण की तिथि व टीम की जानकारी हेतु कन्ट्रोल से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल