मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


गुरुवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने आईजीआरएस और कर करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सयम से आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। वहीं कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए एडीएम ने सी श्रेणी विभागों के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी जन शिकायत व जन समस्याएं डिफाल्टर की श्रेणी में ना पहुंच पाए। इससे पहले उनका निस्तारण हो जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत ही संदर्भों का निस्तारण करे। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिल सके, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार आ सके। उन्होंने कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए सी श्रेणी विभागों के अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। संबंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले अधिकारी निस्तारण में सुधार लाएं जाने हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।






