Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, तावली का औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, तावली का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने विकास खण्ड बघरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय, तावली का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्मार्ट क्लास तथा विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता की भी जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में स्वच्छता, अभिलेख संधारण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास के संचालन से संबंधित कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुधार की आवश्यकता परिलक्षित हुई, जिसके संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे विद्यालय की व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल