मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बारिश में हुए जलभराव को लेकर ऐस लग रहा है जैसे जनपद में नाला सफाई अभियान केवल कागजों में ही चला है। धरातल पर नाला सफाई होती तो लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पडता।


शहर से लेकर देहात क्षेत तक नालों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पायी है। वहीं गंदा पानी घरों में भी भर गया है। बात छपार और बुढाना कस्बों की करे तो यहां पर बारिश के बाद से बुरा हाल है। दोनों कस्बों के नाले बुरी तरह से गंदगी से अटे हुए है।

जिस कारण पानी की निकासी उक्त नालों से नहीं हो पायी है। जिस कारण दोनों कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों व गली मोहल्लों में सड़क पर करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। छपार क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने स्वयं सड़क पर आकर नाले की सफाई का मौर्चा संभाला है।

स्थानीय लोगों के द्वारा नाले की सफाई स्वयं की गई है।





