मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कक्षा नर्सरी से 12 तक समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / राजकीय एवं अन्य समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों में दिनांक 10 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित

____________जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 09.07.2026 को दिये गये आदेश के कम में जनपद मुजफ्फरनगर में विगत दो दिनों से लगातार हो रही बरसात में सडको एवं विद्यालय परिसर में जल भराव की स्थिति के कारण छात्र/छात्राओं को विद्यालय जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस कारण जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित कक्षा नर्सरी से 12 तक समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / राजकीय एवं अन्य समस्त बोर्डो से मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों में दिनांक 10 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश का कडाई से पालन करना सुनिश्चित् करें।





