Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश के कारण रातभर कई बिजलीघरों से गायब रही सप्लाई

बारिश के कारण रातभर कई बिजलीघरों से गायब रही सप्लाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
बारिश के कारण बुधवार की रात्रि में जनपद के कई बिजलीघरों से सप्लाई गायब रही है। रोहाना बिजलीघर से देर रात्रि करीब 12 बजे सप्लाई बंद हो गई। बताया गया है कि बधाईकलां से आ रही हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण सप्लाई प्रभावित है। गुरुवार की सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करते हुए ब्रेकडाउन को सहीं किया। गुरुवार करीब दस बजे रोहाना बिजलीघर से सप्लाई चालू हुई। इसके अलावा रात्रि में मिमलाना रोड, पचेंडा रोड, जानसठ रोड, मंडी समिति, टाउन हाल रोड, शामली रोड, रूडकी रोड, नुमाईश कैम्प, सुजडू, महावीर चौक आदि बिजलीघरो से सप्लाई प्रभावित रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल