Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर की होगी स्थापना

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर की होगी स्थापना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि जनपद में संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्राप्त कार्य योजना में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जनपद में 01 नये बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बी०आर०सी०) की स्थापना की जानी है। प्राकृतिक खेती को सफलता पूर्वक अपनाने के लिये पशु और पौधे आधारित प्राकृतिक खेती बायो इन्पुट तैयार करने के लिये पशुधन और पौधो तक पहुंच आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इसलिये एनएमएनएफ क्लस्टरो में एनएफ बायो इन्पुट के स्थानिय उत्पादन एवं उपलब्धता का समर्थन करने के लिये जनपद में उद्यम मॉडल में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना के तहत बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बीआरसी) की स्थापना की जायेगी। बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बीआरसी) के चयन हेतु निर्धारित मापदंड के तहत बीआरसी केन्द्र पर तैयार किये गये जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी आदि) की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये स्टोरेज कैन, रैंक, रेफ्रिजिरेटर, गाय के मूत्र को इकट्ठा करने का संयंत्र/पात्र, किंडवन चेम्बर तथा रख-रखाव के लिये बड़े स्टोरेज की सुविधा बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बीआरसी) स्वंय अपने अपने केन्द्र पर विकसित करेंगे। उद्यमी समूह/संस्था को प्राकृतिक खेती का किसान होना चाहिये अथवा उसके सदस्यों को प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव होना चाहिये। बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बी०आर०सी०) जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी आदि) के प्रयोग की विधि में क्लस्टर अथवा प्राकृतिक खेती के इच्छुक कृषको को आवश्यकता अनुसार सहयोग भी प्रदान करेगा। इस संबंध में जनपद के समस्त एफपीओ, उद्यमी, अन्य संस्थाओ से अपील है कि उपरोक्त चयन मानदण्डो के अनुसार अपना आवेदन उप कृषि निदेशक, मुजफ्फरनगर कार्यालय में 12 जुलाई तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल