Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नारकोटिक्स सेल ने 41.354 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट

नारकोटिक्स सेल ने 41.354 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के अन्तर्गत नारकोटिक्स सेल मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पर पंजीकृत 12 अभियोगों से संबंधित 41.354 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों (गांजा, डोडा/पोस्त,चरस आदि) को नष्ट कराया गया।

अवगत कराना है श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

▶️ इसी क्रम में आज दिनांक 03.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, अध्यक्ष जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी श्री अमृत जैन पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात एवं सदस्य ड्रग डिस्पोजल कमेटी श्री राजू साव क्षेत्राधिकार नई मंडी/कार्यालय एवं सदस्य ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के द्वारा थाना खतौली पर पंजीकृत कुल 12 अभियोगों से संबंधित कुल 41.354 किलोग्राम (गांजा-22.324 किलोग्राम , डोडा- 18 किलोग्राम एवं चरस- 1.03 किलोग्राम) मादक पदार्थ का सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सुभारती मेडिकल कॉलेज जनपद मेरठ में पर्यावरण मानकों को ध्यान में रखते हुए इन्सिलेटर के माध्यम से नियमानुसार विनष्टीकरण/डिस्पोजल कराया गया।

▶️ इससे पूर्व दिनांक 21.04.2026 को जनपद के विभिन्न स्थानों का 997. 669 किलोग्राम मादक पदार्थ, दिनांक 27.05.2026 को 865.380 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं दिनांक 30.06.2026 को राजकीय रेलवे पुलिस जनपद मुजफ्फरनगर का 13.053 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनष्टीकरण/डिस्पोजल भी सिनर्जी बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सुभारती मेडिकल कॉलेज जनपद मेरठ में ही कराया गया था।

▶️ ऑपरेशन दहन के अंतर्गत अब तक जनपद के 65 अभियोग से संबंधित कुल 19 कुंटल 17.456 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनष्टीकरण किया जा चुका है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 6 लाख 44 हजार 110 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल