मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बागपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी निशा ने अपने प्रेमी विक्रांत के साथ मिलकर कथित तौर पर पति राजीव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे राजीव का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और करीब तीन महीने पहले राजीव को इसकी जानकारी हो गई थी

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 155





