Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर और सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर और सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर और सीनियर सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले में शहर कोतवाली पुलिन से सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
23 जून की सायं को नगर पालिका में जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर सन्नी त्यागी और सीनियर सुपरवाइजर अंशुल सिंह के साथ कुछ कर्मचारियों ने मारपीट कर दी थी। दोनों अधिकारियों को नगर पालिका में दौडा दौडाकर पीटा गई, वहीं जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जिसमें सात आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस को शिवम पुत्र निवासचंद, छोटू पुत्र सोहनलाल, राहुल पुत्र पाला, रोहित पुत्र कक्कू, रविदत्त पुत्र कबाड़ी राम, प्रभात पुत्र रामनिवास तथा नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुकदमे को वापस कराने की चेयरपर्सन से सिफारिश
मुजफ्फरनगर। जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर और सीनियर सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से वाल्मीकि समाज हलचल है। सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार ने इस सम्बंध में कहा कि मुकदमा दर्ज होना गलत है। इस मामले को चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष रखा है और उनसे मुकदमे को वापस कराने की मांग की है। जिन सात लोगों को नामजद कराया गया है, वो इस घटना में शामिल नहीं रहे हैं। जिन युवकों ने मारपीट की उनको वो पहचानते ही नहीं है, टाउनहाल सार्वजनिक स्थल है और वहां पर अनेक बाहरी लोग भी आते हैं। जो आरोपी बनाये गये, वो उनके साथ पूरे समय धरने पर ही बैठे रहे हैं। निर्दोष युवकों को फंसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल