Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » निर्माणाधीन सीसी रोड की गुणवत्ता खराब होने पर लोगों ने किया हंगामा, जांच को पहुंचे पालिका के अधिकारी

निर्माणाधीन सीसी रोड की गुणवत्ता खराब होने पर लोगों ने किया हंगामा, जांच को पहुंचे पालिका के अधिकारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के वार्ड संख्या 21 दक्षिणी रामपुरी में नगर पालिका के द्वारा बनाई जा रही सीसी रोड की गुणवत्ता पर मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं सभासाद ने भी इसकी शिकायत चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल प्रभाव से शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निर्माण विभाग के एई और जेई को जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान सीसी रोड में थिकनेस की कमी और फिनिशंग ठीक नहीं मिली।
नगर पालिका के द्वारा दक्षिणी रामपुरी में करीब 14 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा सीसी रोड में सहीं सामग्री नहीं लगाई जा रही है। ठेकेदार के द्वार निम्म सामग्री से सड़क बनाई जा रही थी। मोहल्लेवासियों ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को खराब बताते हुए हंगामा कर दिया। उधर सभासद के द्वारा इस मामले की शिकायत चेयरपर्सन से की गई। जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने एई निर्माण नेपाल सिंह और जेई कपिल कुमार को मौके पर जांच करने के लिए भेजा। जांच के दौरान सीसी रोड में थिकनेस की कमी और फिनिशंग ठीक नहीं मिली। दोनों अधिकारियों ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और अपने सामने गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण कार्य कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल