मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि के 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह के 03 सदस्यों को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण- वर्ष 2019 में हरिद्वार निवासी सुमनलता द्वारा BAJAJ ALLIANZ INSURANCE LTD में जीवन बीमा पॉलिसी ली गई थी। बाद में प्रीमियम जमा न कर पाने के कारण उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस लेने का अनुरोध किया। बीमा कंपनी द्वारा लगभग 60.37 लाख रुपये का मैच्योरिटी चेक जारी कर ब्लू डार्ट कूरियर के माध्यम से उनके पते पर भेजा गया। जांच में पाया गया कि उक्त चेक को धोखाधड़ीपूर्वक गायब कर दिया गया तथा मुजफ्फरनगर जनपद के बिरालसी निवासी एक महिला के बैंक खाते में नाम संशोधन कराकर जमा कर दिया गया। इसके बाद धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर निकाल लिया गया। पीड़िता को धनराशि प्राप्त न होने पर बीमा कंपनी से शिकायत की गई। कंपनी द्वारा आंतरिक जांच के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को शिकायत प्रेषित की गई, जिसकी जांच थाना साइबर क्राइम को सौंपी गई। विवेचना में संगठित धोखाधड़ी का खुलासा होने पर अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. प्रवीन पुत्र समय सिंह निवासी ग्राम बिरालसी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर।
2. रामभूल पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम बिरालसी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर (पीएनबी बैंक कर्मी)।
3. डॉ. दिलशाद पुत्र लियाकत अली निवासी मोहल्ला शेखजादगान, कस्बा व थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर।






