Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खुलने से पहले ही निरस्त हो गई 10 करोड के 88 टेंडर

खुलने से पहले ही निरस्त हो गई 10 करोड के 88 टेंडर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में डीएससी के चक्कर में करीब दस करोड के 88 टेंडर निरस्त हो गए है। उक्त सभी टेंडरों पर तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का ट्रांसफार्मर मुरादाबार नगर निगम में हुआ है। वहीं 15 जून को उन्हें रिलिव कर दिया गया है। ऐसे में नाला सफाई और निर्माणों के टेंडर में पेंच फंस गया है। 18 जून को नाला सफाई के 9 टेंडर और 22 जून को निर्माण कार्यों के 79 टेंडर को खोला जाना था, लेकिन उक्त सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो इन टेंडरों में पूल होने की बू भी आ रही थी। जिस कारण यह कार्रवाई करना बताया जा रहा है।
तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और सहायक अभियंता निर्माण के डीएससी को लगाकर 8 जून, 12 जून, 18 जून और 22 जून के लिए निविदा डाली गई है। दोनो अधिकारियों की डीएससी से ही उक्त टेंडरों को खोलने का प्रावधान है। दोनों में एक भी अधिकारी के सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण पोर्टल निविदा की तकनीकी बिड नहीं खोल सकता है। 15 जून को डा. प्रज्ञा सिंह को रिलिव कर दिया गया। इसके चलते पालिका में लगभग 88 कार्यों की निविदा खोला नहीं गया है उन्हें निरस्त कर दिया गया। इनमें कांवड से संबंधित भी विभिन्न कार्य शामिल है। सूत्रों का कहना है कि 8 जून और 12 जून के टेंडर को भी निरस्त करने की तैयारी चल रही है। तत्कालीन ईओ 15 जून को कार्य मुक्त हुई है। इस दौरान 8 और 12 जून की निविदा को खोला जा सकता था, लेकिन निर्माण विभाग के द्वारा टेंडर नहीं खोले गए है। निर्माण विभाग के कर्मचारियों का आरोप है इस दौरान तत्कालीन ईओ के द्वारा डीएससी निविदा खोलने के लिए नहीं दी गई। एई निर्माण नेपाल सिंह ने बताया कि 18 और 22 जून के कार्यों को पुन: आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

1 जून को ही निविदा डाली और खुल गई
मुजफ्फरनगर। गत 31 मई को शासन स्तर से नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह का ट्रांसफार्मर मुरादाबाद नगर निगम में हो गया। बताया जाता है कि एक जून को करीब 107 निर्माण कार्यों की निविदा डाली गई और उसी दिन उन्हें खोल दी गई है।

इन्होंने बताया 
18 और 22 जूृन को खुलने वाले टेंडर निरस्त हो गई है। डीएससी परिवर्तन होने के कारण निविदा निरस्त की गई हैं। अब पुन: निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।
पवन कुमार, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल