मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रूपेश कुमार आयुक्त एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
डॉ राजीव कुमार द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ रणवीर सिंह को फ्लायर्स एवं लीफलेट भेंटकर राजकीय पुस्तकालय के सदस्यों, पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों/ विद्यार्थियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई।
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मुज़फ्फर् नगर द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु जनजागरूकता हेतु योग सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। डॉ इसमपाल
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील “योग संगम” को सफल बनाने में सहयोग करें।







