Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका ने शहर की सड़कों की सफाई के लिए निकाला टेंडर

नगर पालिका ने शहर की सड़कों की सफाई के लिए निकाला टेंडर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर की मुख्य सड़क और डिवाइडरों की सफाई के लिए नगर पालिका ने अलग से टेंडर निकला है। जिस कम्पनी को टेंडर मिलेगा वह डे और नाईट में शहर की मुख्य सड़कों के साथ डिवाइडर आदि की सफाई भी करेंगी। इसके लिए कई कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
शहरी क्षेत्र में जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. के द्वारा शहर के 55 वार्डों और डलावघरों से सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका के साथ इस कम्पनी का तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। शहरी क्षेत्र में जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी को काम करते हुए लगभग एक वर्ष पूर्ण हो गया है। कम्पनी के द्वारा शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के साथ डलावघरों से भी कूडा उठाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र का पूरा कूडा किदवईनगर में स्थित प्लांट पर जा रहा है। पूर्व में शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों और डिवाइडर की सफाई नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के द्वारा कराई जा रही थी, लेकिन नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद क्षेत्र काफी बढ गया है। जिस कारण उक्त सफाई कर्मचारियोें को विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया है। अब नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्गों की सड़क और डिवाइडरों की सफाई के लिए टेंडर निकला है। जिसमें कई कम्पनियों के द्वारा निविदा डाली गई है। जिस कम्पनी के नाम टेंडर निकलेगा उसके द्वारा डे और नाइट में सफाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल