मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, कृषि भवन, लखनऊ के निर्देर्शों के अनुपालन में आज नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटि कर्यक्रम अन्तर्गत जपनद में 36 ग्राम पंचायतों मे विशेष अभियान चलाकर मृदा नमूनो का एकत्रीकरण किया गया। जिसमें प्रमोद कुमार सिरोही, उप कृषि निदेशक, के द्वारा विकासखण्ड जानसठ की ग्राम पंचायत ढांसरी में कृषक सोनू पुत्र शेर सिंह के खेत से मृदा नमूना एकत्रित करने के साथ ही कृषको को मृदा स्वास्थय से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। कृषको को जागरूक किय गया कि कृषक भाई मृदा की जाँच उपरान्त प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड में उपलब्ध संस्तुतियों के आधार पर कृषि निवेशो का उपयोग करें, ताकि सभी कृषक भाई आच्छी फसलो का उत्पादन कर सकें।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 90




