Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कॉवड यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को दिए तैयारियों के निर्देश

कॉवड यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को दिए तैयारियों के निर्देश

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा समस्त 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कॉवड यात्रा के दौरान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कॉवड मार्गो, मुख्य शिविरों एवं प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा, निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गो पर विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखनें के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्रों मे भ्रमण कर, विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें, कॉवड यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाऐं।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कॉवड यात्राऐं गुजरेगीं या आयोजन संपन्न होगें ऐसे मार्गों, स्थलों पर पडने वाले बिजली की खंभों का परीक्षण सुनिश्चित कर लिया जाए। रात्रि के समय मार्ग / स्थलों पर विद्युत आपूर्ति मे व्यवधान न हो, लोकल फॉल्ट को तत्काल अटेण्ड कर ठीक कर दिए जाए। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिए हैं यदि यात्रा मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई विद्युत संयोजन की मॉग होती है तो अस्थाई संयोजन अविलम्ब प्रदान किया जाए।

कॉवड यात्रा की संपूर्ण अवधि के दौरान लगातार, निगरानी रखी जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विद्युत गैंग को सतर्क रखा जाए। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० कॉवड यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल