मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने यूरिया का कालाबाजारी को पकडा था और बुढाना क्षेत्र में पेस्टीसाइड के अवैध गोदाम को पकडा है। जिला कृषिा रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बडी कार्रवाई करते हुए बुढाना में नदी वाला मंदिर के निकट स्थित पेस्टिसाइड का एक अवैध गोदाम पकडा है। मौके पर बुढाना पुलिस को भी बुलाया गया। कृषि रक्षा अधिकारी ने गोदाम में रखी विभिन्न कीटनाशक दवाईयों में से दस नमूने जांच के लिए लैब में भेजे है। वहीं मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त गोदाम को सील किया गया है।
पिछले कई दिनों से कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया को बुढाना क्षेत्र से नकली कीटनाशक के संबंध में जानकारी मिल रही थी। सोमवार को जिला रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया कीटनाशक लिपिक देवेन्द्र चौधरी के साथ निरीक्षण के लिए मंसूरपुर क्षेत्र में गए थे। इस बीच उन्हें बुढाना में पेस्टीसाइड के एक अवैध गोदाम के संबंध में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर कृषि रक्षा अधिकारी टीम के साथ बुढाना में नदी वाला मंदिर के निकट स्थित अवैध गोदाम पर पहुंचे। यहां पर उन्हें विभिन्न पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स के लगभग 200 अवैध पेटी रखी हुई मिली। उक्त गोदाम सुरेन्द्र सैनी का बताया गया। कृषि रक्षा अधिकारी ने सुरेन्द्र सैनी को मौके पर बुलाया और गोदाम को खोलकर विभिन्न पेस्टीसाइड एंव इंसेक्टाइड्स कंपनी के 10 नमूने गृहीत किए गए हैं। मौके पर एफएमसी, इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लिमिटेड , रॉयल क्राप साइंस , एरिएस्टो बायोटेक लाइफ साइंस, सुमीतुमो , पी आई इंडस्ट्रीज लिमिटेड , जनरल क्राप साइंस , बी आर एग्रोटेक , सफेक्स केमिकल इंडिया , अतुल लिमिटेड , महेंद्र एग्रीटेक इंडस्ट्रीज आदि नामचीन कंपनियों के ब्रांड पेस्टीसाइड्स और कीटनाशक पाए गए हैं। सभी पेस्टीसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू करते हुए बुढाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। संबंधित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कृषि रक्षा अधिकारी ने अवैध गोदाम को तत्काल सील कर दिया गया है। वहीं ग्रहीत नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।






