Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 15 हजार की रिश्वत मांगने पर लेखपाल सस्पेंड

15 हजार की रिश्वत मांगने पर लेखपाल सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाकियू अराजनैतिक के द्वारा दिए गए ज्ञापन और रिश्वत की ओडियों वायरल होने पर एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए लच्छेडा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील सदर में सम्बद्ध किया गया है, वहीं उनकी जांच करने के लिए सदर तहसीलदार को निर्देश दिए गए है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला के द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया था। वहीं लच्छेडा क्षेत्र के लेखपाल के द्वारा मांगी जा रही रिश्वत की ओडियों भी दी गई थी। जिसमें लेखपाल के द्वारा दस हजार रुपए की उत्कोच की मांग की जा रही है। वहीं उत्कोच की धनराशि मोबाईल नम्बर 9193960365 पर भेजने की बात की गई है। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में अरविन्द निवासी ग्राम मौलाहेडी ने आरोप लगाया कि रास्ते के समाधान के लिये पांच हजार रूपये की मांग की है। वह भी ऑडियो रिकॉडिग दी गई है। इस संबंध में एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार कूकडा से प्रारम्भिक जांच करायी गयी। जांच में अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध करायी गयी रिकॉडिंग को सुनने के पश्चात् ऐसा प्रतीत होता है कि लेखपाल बिजेन्द्र कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य करने हेतु उत्कोच की धनराशि की मांग की गयी। एसडीएम सदर ने लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। वहीं राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील सदर से सम्बद्ध करते हुए तहसीलदार सदर को जॉच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल