Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्कूली बच्चाें की ट्रांसपोर्ट में बडा खेल, 40250 रुपए का जुर्माना

स्कूली बच्चाें की ट्रांसपोर्ट में बडा खेल, 40250 रुपए का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने चैकिंग के दौरान एम्बुलेंस में पंजीकृत गाडी को स्कूली बच्चें ले जाते हुए पकडा है। इस गाडी का परमिट और फिटनेस, प्रदूषण आदि खत्म पाया गया है। एआरटीओ ने इस गाडी को सीज करते हुए 40250 रुपए का जुर्माना लगाया है।


गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा अपनी विभागीय टीम के साथ रूडकी रोड, छपार-पुरकाजी रोड आदि पर स्कूली वाहनों की चैंकिंग कर रहे थे। इस बीच एक पीले रंग की गाडी स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। विभागीय टीम ने इस गाडी को रोका और दस्तावेज चेंक किए। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त गाडी एम्बुलेंस गाडी में पंजीकृत है। वहीं उक्त गाडी बिना फिटनेस, बिना परमिट और बिना प्रदूषण एवं एनसीआर में लागू एनजीटी के विरुद्ध संचालित हो रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए गाडी को सीज कर दिया और करीब 40250 का जुर्माना भी आरोपित किया गया। कर की गणना कार्यालय में करने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने कहा कि बच्चों सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस ओर अभिभावकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें स्कूली वाहन की जांच पडताल करते हुए अपने बच्चों को उक्त वाहन में स्कूल भेजना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल