मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

छपार टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार कुछ लोगों की टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि कार सवारों ने टोल कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।*

*मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा होता दिखाई दे रहा है।*
*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।*
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 132





