मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में बिजली के अधिक वोल्टेज आने से काफी उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण हो गए। उपभोक्ताओं ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। बताया जाता है कि बिजली विभाग के कर्मचारी एलटी लाइन पर कार्य कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद जब उन्होंने बिजली सप्लाई चालू करने के लिए बिजली घर पर फोन किया। बिजली घर से सप्लाई चालू की गई तो उपभोक्ताओं के घरों में अत्यधिक वोल्टेज आने से बिजली उपकरण हो गए। कई उपभोक्ताओं के छत के पंखे, कूलर, लैपटॉप व लैपटॉप के चार्जर, स्टेबलाइजर आदि उपकरण हो गए हैं। उपभोक्ताओं को कहना है कि बिजी सप्लाई होने पर 300 से 400 के बीच वोल्टेज आए हैं।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 241





