चंदौली। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

चंदौली में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला आरोपी गुरप्रीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

गुरप्रीत सिंह ने 24 घंटे में दो ट्रेनों और एक अस्पताल में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी पूर्व सैनिक था और शराब की लत के चलते नौकरी छोड़ चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 252





