Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 40 लाख की पकडी प्रतिबंधित नशीली दवाई, 6 लोग किए गिरफ्तार

40 लाख की पकडी प्रतिबंधित नशीली दवाई, 6 लोग किए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना खालापार पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाईयां पकडी है। पुलिस ने 6 लोगों को 22 कार्टून में कुल 4,72,800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना खालापार पुलिस टीम द्वारा मिनाक्षी चौक पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार 02 व्यक्ति एक कार्टून लेकर आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सेट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड एवं डाईक्लोमाइन हाईड्रोक्लोराइड साल्ट से निर्मित प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य साथी थाना नई मण्डी क्षेत्र के गाँधीनगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयों का स्टॉक रखते हैं तथा वहीं से सप्लाई की जाती है। सूचना पर थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी गयी, जहां से 04 अन्य अभियुक्तों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 22 कार्टून में भरे 4,72,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किये गये। अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अनन्त पुत्र कर्मवीर निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. मोहित पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।
3. अंकित पुत्र नरेश कुमार निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 32 वर्ष।
4. सलीम पुत्र अहसान निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 35 वर्ष।
5. लवीश पुत्र सराफत निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।
6. सुमित पुत्र रमेश चन्द निवासी जनकपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष।

वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अश्वनी शर्मा निवासी खतौली थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी का विवरण
✔️ 22 कार्टून में कुल 4,72,800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल(अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये)

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरण– पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग लंबे समय से नशीली दवाईयों की सप्लाई का कार्य कर रहे थे। उनकी मुलाकात खतौली निवासी अश्वनी शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी, जो अवैध रूप से दवाईयों का कारोबार करता है। अभियुक्त उससे ब्लैक में प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में सप्लाई करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि इन कैप्सूलों का प्रयोग नशे के रूप में किया जाता है, जिस कारण बाजार में इनकी भारी मांग रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल