Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अतिक्रमण से घिरी सड़कों पर मुक्त कराएगी नगर पालिका, चेयरपर्सन ने दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

अतिक्रमण से घिरी सड़कों पर मुक्त कराएगी नगर पालिका, चेयरपर्सन ने दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वयं संज्ञान लिया है। उन्होंने शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के सख्त निर्देश दिए है। इसके लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश पालिका के अधिकारियों को दिए गए है। इस अभियान में सड़क पर रखे मिले सामान को जब्त कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
शहर की अधिकांश सड़के अतिक्रमण से जकडी हुई है। सड़कों पर ई रिक्शा, ठेला, रेहडा और दुकानदारों के द्वारा रखे गए सामान से अतिक्रमण को बढावा मिल रहा है। शामली रोड शहर के अंदर आना बडा मुश्किल बना हुआ है। इस सड़क पर ई रिक्शाओं को जाल फैला हुआ है। जिस कारण यहां पर सुबह से ही जाम की स्थिति देखने को मिलती है। शाम तक यह जाम धीरे-धीरे हनुमान चौक तक पहुंच जाता है। इसके अलावा रूडकी रोड, अंसारी रोड, भगत सिंह रोड, शिव चौक के पीछे, गोल मार्किट, पान मंडी, आलू मंडी, दाल मंडी, झांसी की रानी, कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड आदि सड़कों पर अतिक्रमण फैला हुआ है। दुकानदार अपनी दुकानें सजाने के चक्कर में सामान सड़क पर रख रहे है। फिर उसके आगे ठेला-रेहडा आदि खडे होकर सामान बेच रहे है। इसके आगे ई रिक्शा आकर खडी हो जाती है। जिस कारण अतिक्रमण होने के कारण जाम लग जाता है। ऐसे मे लोगों को परेशानी की सामना करना पड रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से अतिक्रमण पर स्वयं संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को शहर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में किसी पर भी रहम न किया जाए। सड़क पर रखे सामान को जब्त करते हुए जुर्माना आदि वसूलने की कडी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल